Prajasatta Side Scroll Menu

भारी बारिश से भू-स्खलन की जद में आई पोकलेन मशीन, रावी नदी में समाई

भारी बारिश से भू-स्खलन की जद में आई पोकलेन मशीन, रावी नदी में समाई

चंबा|
चंबा जिला के भरमौर की होली घाटी के तहत बजोल रोड के निर्माण कार्य में जुटी एक पोकलेन मशीन भूस्खलन की जद में आकर रावी नदी में समा गई। नदी में जलस्तर बढ़ा होने के चलते मशीन पलक झपकते ही गायब हो गई। इस घटना में विभाग के ठेकेदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

बता दें कि सोमवार को समूचे भरमौर क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि बजोल रोड के निर्माण में जुटी पोकलेन मशीन दोनों ओर से भू-स्खलन होने के कारण बीच में फंस गई थीं। लिहाजा इस दौरान बड़ा भूस्खलन की जद में आकर मशीन पहाड़ी से लुढ़कती हुई रावी नदी में समा गई और पलभर में नदी में गायब हो गई।

इसे भी पढ़ें:  लेडी डॉक्टर पर हमले की कोशिश के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के बाहर चक्का जाम, सुरक्षाकर्मियों ने ढाल बनकर बचाई जान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now