Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्टैंड-अप कॉमेडियन Munawar Faruqui की हत्या की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने गोल्डी ब्रार गैंग के 2 शूटरों को पकड़ा

Comic Munawar Faruqui की हत्या की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने गोल्डी ब्रार गैंग के 2 शूटरों को पकड़ा

Comic Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी पर गैंगस्टर रोहित गोडारा और गोल्डी ब्रार ने हमला कराने की कोशिश की थी। वजह? उनके हिंदू देवताओं पर चुटकुले से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं। दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के एक ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी शूटर राहुल और साहिल को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि राहुल (पानीपत) और साहिल (भिवानी) दिल्ली में घूम रहे हैं। सुबह करीब 3 बजे जयतपुर-कलिंदी कुंज रोड पर पुलिस ने उन्हें बाइक पर रोकने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने गोलीबारी की और दोनों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों विदेश में बैठे गोडारा, ब्रार और वीरेंद्र चरण के कहने पर मुन्नवर को मारने आए थे।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा की जीत के बाद Mamata Banerjee ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया.

एक नेशनल मीडिया में छपी सूत्रों के मुताबिक खबर से पता चलता है कि, शूटरों ने मुंबई और बेंगलुरु में मुन्नवर की रेकी की थी। बेंगलुरु में एक इवेंट के बाहर वे इंतजार कर रहे थे, लेकिन मुन्नवर दूसरी गाड़ी से निकल गए। इसलिए प्लान फेल हो गया। दिल्ली में वे फिर कोशिश करने वाले थे।

मुन्नवर का पुराना विवाद
दरअसल, 3 साल के मुन्नवर पहले भी मुश्किल में फंस चुके हैं। 2021 में मध्य प्रदेश में हेट स्पीच केस में गिरफ्तार हुए और एक महीने से ज्यादा जेल में रहे। बाद में जमानत मिली। पिछले साल मुंबई पुलिस के हुकाह बार रेड में भी उन्हें पकड़ा गया था, लेकिन जमानत पर रिहा हो गए।

इसे भी पढ़ें:  NEET Paper Leak: सीबीआई की 11 घंटे की पूछताछ के बाद 'M Sir' हिरासत में, खुलेगा बड़ा राज

गैंग की हाल की हरकतें
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि दोनों विदेश में छिपे गैंगस्टर रोहित गोडारा के इशारे पर काम कर रहे थे, जो गोल्डी ब्रार और वीरेंद्र चरण के साथ मिला हुआ है। इनका मकसद मुन्नवर फारूकी को निशाना बनाना था। इसके लिए उन्होंने मुंबई और बेंगलुरु में उनकी गतिविधियों की रेकी भी की थी।

ये गैंग हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पतानी के घर के बाहर फायरिंग कर चुका है। मुंबई में कपिल शर्मा को धमकी देने वाला भी इसी गैंग का था। दिल्ली पुलिस अब इस साजिश की गहराई से जांच कर रही है। मुन्नवर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि मुन्नवर ने साल 2024 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जीता था और उनके इंस्टाग्राम पर 1.42 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

इसे भी पढ़ें:  Comedian Kunal Kamra Viral T-Shirt: अब कॉमेडियन कुणाल कामरा की टीशर्ट पर बवाल, कुत्ते के साथ लिखा 'RSS' जैसा शब्द..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily news India latest hindi news news news update today samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now