Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: बसों में 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई तो होगी कार्रवाई :- ओंकार

चंबा: बसों में 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई तो होगी कार्रवाई :- ओंकार

-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की अपील- बसों में सुनिश्चित करें कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना
चम्बा,|
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने जिले के निजी बस ऑपरेटरों व एचआरटीसी प्रबंधन से कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक़ बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर सकती हैं। तीन सीटों वाली पंक्ति में दो यात्री जबकि दो सीटों वाली पंक्ति में केवल एक यात्री ही सफर कर सकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी भी टला नहीं है। संक्रमण में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है जोकि चिंता का विषय है। यदि बसों में कोविड से बचाव के लिए नियमों का पालन न किया गया तो उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News: तीसा में महिला की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर डालने वाले डोडा के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने यह भी कहा कि बस ऑपरेटर व स्टाफ स्वयं भी मास्क जरूर पहनें तथा बसों में यात्रा करने वालों को भी मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करें। उचित ढंग से मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बस ऑपरेटरों, स्टाफ व जनता से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने का आह्वान भी किया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now