Prajasatta Side Scroll Menu

Hamirpur News: हमीरपुर में नाबालिग के हमले से घायल 40 वर्षीय रंजना ने PGI में तोड़ा दम

Hamirpur News: हमीरपुर में नाबालिग के हमले से घायल 40 वर्षीय रंजना ने PGI में तोड़ा दम

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के  सासन गांव में 3 नवंबर की दोपहर जो हुआ, वो सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। खेत में घास काट रही 40 साल की रंजना पर गांव के ही 14 साल के नौवीं क्लास के लड़के ने दरांती और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। वजह? लड़के ने जबरदस्ती करने की कोशिश की, रंजना ने चीखकर विरोध करना चाहा तो गुस्से में आकर उसने दरांती चला दी।

आरोपित ने सिर, गर्दन, हाथ-पैर, जहां-जहां प्रहार किया , वहां लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपथ रंजना को देखा तो तुरंत पुलिस बुलाई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, फिर PGI चंडीगढ़ भेजा गया, लेकिन शुक्रवार रात वह जिंदगी की जंग हार गई।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: पुलिस ने सात साल से फरार भगोड़े अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने सब कबूल कर लिया। घटना स्थल से खून लगी दरांती, डंडा, टूटी स्केल और पेन के टुकड़े बरामद किए। SP राजेश उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग को उना ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है, जांच जारी है।

बताया जा रहा अहै कि मृतका रंजना का पति विजय कुमार लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रंजना अपने 17 वर्षीय दिव्यांग बेटे की परवरिश कर रही थी और उसका सहारा थी। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत से दिव्यांग बेटा बेसुध है।
घटना बीते सोमवार (3 नवंबर) की शाम की है। पीड़िता, जो गांव की 40 वर्षीय महिला है, अपने खेत में अकेली घास काटने गई थी। इसी दौरान 14 वर्षीय नाबालिग वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इसका पुरजोर विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग ने गुस्से में आकर पहले दरांती और फिर डंडे से महिला पर कई वार किए। हमले से महिला का शरीर बुरी तरह लहूलुहान हो गया और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now