Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीनयनादेवी में बनेगा म्‍यूजियम आफ महाशक्तिपीठ, देश का होगा पहला ऐसा म्‍यूजियम जहाँ मिलेगी प्राचीन मूर्तियों की जानकारी

first-museum-of-maha-shakti-peeth-will-establish-at-shri-naina-devi

बिलासपुर|
विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी में प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का एक बेहतरीन म्यूजियम बनेगा, जिसे म्यूजियम आफ महाशक्तिपीठ के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। बुधवार को डायरेक्टर म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी चंडीगढ़ डाक्‍टर पीसी शर्मा ने नयनादेवी पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम भी मौजूद रहे। पीसी शर्मा ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान सुभाष गौतम ने उन्हें माता की चुनरी व चित्र देकर सम्मानित किया।

इसके बाद पीसी शर्मा ने बताया कि नयनादेवी में शक्तिपीठ पर बनने वाला म्यूजियम प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का पहला म्यूजियम होगा जिसे म्‍यूजियम आफ महाशक्ति पीठ के नाम से जाना जाएगा। इसके बनने से मंदिर के इतिहास तथा यहां की प्राचीन मूर्तियों के बारे में लोगों को पता चलेगा। इसके अलावा शोधकर्ता भी इस तरह के प्रोजेक्टर की आस लगाए बैठे हैं ताकि वह मंदिरों के बारे में और ज्यादा शोध कर सकें। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम जल्द बनकर तैयार होगा।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur में मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात

पीसी शर्मा ने कहा कि इस म्यूजियम प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे। म्यूजियम में सात सेक्शन होंगे जिनमें मंदिर निर्माण, यहां की मूर्तियों, कारीगरों, लेखों तथा इतिहास आदि की समस्त अलग-अलग से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा, संस्कृत कालेज के प्रिंसिपल डा. नरोत्तम शर्मा और मंदिर न्यासी भी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now