Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: दुष्कर्म के आरोप में वैद्य राम कुमार बिंदल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश, DNA मैच ने बढ़ाई मुश्किलें..!

Solan News: दुष्कर्म के आरोप में वैद्य राम कुमार बिंदल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश, DNA मैच ने बढ़ाई मुश्किलें..!

Solan News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल पर एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में सोलन पुलिस ने आखिरकार अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस का दावा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में दो अलग-अलग स्थानों से लिए गए सबूतों में आरोपी का सैलाइवा (लार) मैच हो गया है, जो इस मामले में अहम साक्ष्य बन चुका है।

बता दें कि दुष्कर्म के आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में सलाइवा मैच के लिए सैंपल जुन्गा लैब भेजे थे। जुन्गा लैब भेजे के सैंपल की रिपोर्ट में सलाइवा मैच हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच पूरी हो गई है।

गौरतलब है कि सोलन पुलिस ने 10 अक्टूबर, 2025 को 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में वैद्य राम कुमार बिंदल को गिरफ्तार किया था। आरोपी बिंदल कॉलोनी, सोलन का निवासी है। पीड़िता ने 8 अक्टूबर को महिला थाना सोलन में एफआईआर दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता लंबे समय से बीमार थी। परंपरागत उपचार से लाभ न मिलने पर वह 7 अक्टूबर को पुराने बस अड्डे के पास स्थित राम कुमार बिंदल के निजी डिस्पेंसरी पहुंची। यहां उसने वैदिक उपचार कराने की इच्छा जताई। पीड़िता के मुताबिक, जांच के नाम पर आरोपी ने पहले उसकी नसें दबाकर चेक किया और फिर यौन संबंधी सवाल पूछे। उसका आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जब उसने विरोध किया तो वह वहां से भागकर बाहर निकल आई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एसएफएसएल), जुन्गा की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इन साक्ष्यों की प्रारंभिक फॉरेंसिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने 10 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अब जांच पूरी कर ली गई है और चार्जशीट तैयार कर अदालत में दायर कर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता के अदालती बयान, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक प्रमाणों को मामले में आधार बनाया है। खासतौर पर फॉरेंसिक रिपोर्ट में आरोपी का डीएनए मैच होना एक अहम सबूत माना जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि मामला अभी अदालत में जांच के दायरे में है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now