Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: चैन स्नैचर ने महिला से आभूषण छीने, चेहरे पर दांतों से काटा, बहादुर महिला ने सिखाया सबक

Shimla News: चैन स्नैचर ने महिला से आभूषण छीने, चेहरे पर दांतों से काटा, बहादुर महिला ने सिखाया सबक

Shimla News: देश के शहरों और कस्बों में चेन स्नैचिंग की घटनाएं अब आम हो गई हैं। बदमाश बाइक या पैदल ही अचानक हमला कर गले की चेन या जेवर छीनकर फरार हो जाते हैं। सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर ऐसे सीसीटीवी फुटेज रोजाना वायरल होते रहते हैं, जो लोगों में डर पैदा करते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक ऐसी दिलेर घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने न सिर्फ अपराधी का मुकाबला किया, बल्कि उसे पकड़वाकर समाज को संदेश दिया कि हिम्मत से कुछ भी संभव है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र के खलटू नाला में मंगलवार को हुई इस वारदात में एक शख्स ने चलती महिला से उसके गहने छीनने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता ने हार नहीं मानी। उसने तुरंत आरोपी का पीछा किया और उसे धर दबोचा। बदमाश ने खुद को आजाद कराने के लिए महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया, उसने चेहरे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दांतों से काटा, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। फिर भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से मदद के लिए पुकारा।

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। उन्होंने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और गुस्से में उसे रेलिंग से बांधकर जमकर धुनाई की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जो लोगों को प्रेरित कर रहा है। बाद में स्थानीय लोगों ने बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घायल महिला की हालत गंभीर देखकर हर किसी का दिल दहल गया। उसे तुरंत इलाज के लिए कोटखाई के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से सख्त पूछताछ कर रही है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा गया। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी और पीड़िता दोनों नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla News UpdateShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now