Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: अंडर-14 जिला क्रिकेट टीम में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

Kangra News: अंडर-14 जिला क्रिकेट टीम में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

बलजीत | इंदौरा
Kangra News:
विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदौरा के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय के होनहार छात्र सूर्यांश का चयन अंडर-14 जिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया ने सूर्यांश को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि
“सूर्यांश की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विजय मेमोरियल स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

विजय मेमोरियल स्कूल क्षेत्र का ऐसा अग्रणी शिक्षण संस्थान है, जहाँ शिक्षा और खेलों को समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षित एवं अनुभवी कोचों की नियुक्ति की गई है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। विद्यालय की क्रिकेट अकैडमी विशेष रूप से सराहनीय है, जहाँ न केवल लड़कों बल्कि अंडर-14 गर्ल्स क्रिकेट टीम को भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। छात्राओं की टीम का प्रदर्शन भी लगातार सराहना प्राप्त कर रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर सचिन शर्मा ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि खेल, तकनीक और जीवन कौशल में भी आगे बढ़ने के नए-नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी आधुनिक सुविधाओं, बेहतर प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा सकें।सूर्यांश की यह सफलता न केवल उसके परिवार, बल्कि विजय मेमोरियल स्कूल, क्रिकेट अकैडमी और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now