Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: प्रेमिका से मिलने आए हरियाणा के युवक को भीड़ ने उतारा मौत के घाट!

Published on: 8 January 2026
Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Kullu News: हिमाचल के खूबसूरत कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के गाड़ागुशैणी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को स्थानीय लोगों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि अस्पताल में उसकी जान चली गई। मरने वाला 22 साल का दीपक कुमार झा हरियाणा का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी को दीपक चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर गाड़ागुशैणी पहुंचा। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी थी। सड़क पर कुछ लोगों ने टैक्सी रोक ली और दोनों को बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवती को जबरन गांव ले गए, जबकि दीपक को टैक्सी में बैठाकर भगा दिया।

अगले दिन 7 जनवरी को दीपक फिर प्रेमिका को लाने आया, तो दो बाइकों पर आए लोगों ने उसे घेर लिया। टैक्सी समेत उसे गांव ले जाकर फिर जमकर पीटा। पीड़ित ने सुना कि हमलावर एक-दूसरे को सचिन और बिट्टू कहकर बुला रहे थे। मार इतनी बुरी थी कि दीपक की हालत गंभीर हो गई। आरोपियों ने उसे फिर टैक्सी में डालकर भगा दिया।

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवक का कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। मामला अब हत्या में बदल गया। 112 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही बंजार पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। गंभीर धाराओं – 126(2), 115(2) और 3(5) बीएनएस समेत अन्य में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। कुल्लू एसपी मदन लाल कौशन ने मामले की पुष्टि की। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now