Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmaur Bus Accident: सिरमौर बस हादसे में चौंकाने वाला खुलासा-39 सीटर बस में ठुंसे थे 75 यात्री, 14 मौतें, 61 अस्पतालों में जूझ रहे!

Sirmaur Bus Accident: सिरमौर बस हादसे में चौंकाने वाला खुलासा-39 सीटर बस में ठुंसे थे 75 यात्री, 14 मौतें, 61 अस्पतालों में जूझ रहे!

Sirmaur Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास शुक्रवार शाम हुए बस हादसे में नया मोड़ आ गया है। शुरू में बताया गया कि बस में 66 सवारियां थीं, लेकिन अब पता चला कि 39 सीटों वाली इस बस में 75 लोग ठुंसकर यात्रा कर रहे थे। हादसे के समय इतनी अफरा-तफरी मची कि सही संख्या का पता ही नहीं चला।

देर रात जिला प्रशासन ने नाहन, ददाहू, संगड़ाह, राजगढ़, सोलन और शिमला के अस्पतालों से जानकारी जुटाई। साथ ही फौरी मदद बांटते समय सभी यात्रियों की लिस्ट बनी, जिसे शनिवार दोपहर मीडिया को सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस में मचे घमासान पर जयराम का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, CM की चुप्पी को बताया घातक

बता दें कि इस भयानक दुर्घटना में शुक्रवार रात तक 14 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 61 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चार गंभीर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सात को एमएमयू सुल्तानपुर, दो को आईजीएमसी शिमला, 17 को मेडिकल कॉलेज नाहन, 13 को राजगढ़ और 18 को सोलन में इलाज मिल रहा है।

शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में 20 घायलों को लाया गया, जहां से तीन को देर रात पीजीआई भेजा गया। संगड़ाह सिविल अस्पताल में एक घायल को प्राथमिक इलाज के बाद शनिवार सुबह छुट्टी दे दी गई। राजगढ़ सिविल अस्पताल में 20 घायलों को पहुंचाया गया, जहां से सात को एमएमयू और एक को पीजीआई रेफर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  उपलब्धि ! हिमाचल की बेटी Bindiya Kaushal ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा...

सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में 20 घायलों को लाया गया, जहां से दो को आईजीएमसी शिमला भेजा गया। पीजीआई और आईजीएमसी में रेफर किए गए मरीजों को सिर में गहरी चोटें लगी हैं, और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

मरने वालों में नौ शिमला जिले की कुपवी तहसील के थे, चार सिरमौर जिले के और एक महिला मंडी जिले की करसोग तहसील की निवासी थी। यह हादसा बसों में ओवरलोडिंग की बड़ी समस्या को उजागर करता है, और अब जांच से सच्चाई सामने आएगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now