Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: आधी रात को मिट्टी का तेल डालकर फूंक दिया अस्थाई ढारा,भीतर सोये NSG कमांडो ने भागकर बचाई जान

बिलासपुर: आधी रात को मिट्टी का तेल डालकर फूंक दिया अस्थाई ढारा,भीतर सोये NSG कमांडो ने भागकर बचाई जान

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के बरमाणा में एक अस्थाई ढारे में अज्ञात लोगों ने शनिवार आधी रात के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी| गनीमत यह रही की अस्थाई ढारे में सो रहे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) में तैनात एक इंस्पेक्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई|

प्राप्त जानकारी मुताबिक एनएसजी कमांडो इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने उस स्थान पर अपना न्य घर बना रहा है| ऐसे में वहा अपने निर्माणाधीन मकान के पास एक अस्थाई ढारे में सो रहा था| ढारे के आसपास आग की लपटें नजर आई और धुंए से घुटन महसूस हुई तो तुरंत वह शेड का दरवाजा खोलकर बाहर की ओर भागा इसके बाद उसने आसपास जाकर तथा अपने परिवार में भी इस आगजनी को लेकर सूचना दी सभी ने मिलकर बड़ी मुश्किल से इससे ढारे में लगाई गई आग पर काबू पाया।
इसके बाद रात को ही इंस्पेक्टर ने बरमाणा थाना में इस मामले की सूचना दे दी थी और पुलिस ने रात को ही मौके पर आकर तफ्तीश की है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एनएसजी कमांडो इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि वह इन दिनों अपना नया घर बनाने की कोशिश में जुटा है जिसके लिए उसने सामान एक जगह इकट्ठा करके टेंपरेरी शेड बनाया हुआ है। उसके घर बनाने के स्थान को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है ऐसे में संभावना है कि उन्हीं लोगों ने इस तरह से शेड में आग लगाकर उसका नुकसान तो किया ही है साथ में उसकी जान लेने की कोशिश भी की है।

एनएसजी कमांडो इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस आगजनी को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों तक पहुंचेगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी सुरेश कुमार ने कहा है कि वह मीडिया में अभी तक संदेह के दायरे में आए हुए लोगों के बारे में नहीं बताना चाहते हैं लेकिन वह पुलिस को इस मामले में जानकारी दे चुके हैं कि इस आगजनी में उनके साथ विवाद खड़ा करते रहे कि लोगों का हाथ हो सकता है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now