Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली के होमस्टे में संदिग्ध हालात में मिला झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते का शव, जांच में जुटी पुलिस

Shibu Soren Grandson News Today: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का शव मनाली के एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वीर सोरेन 23 फरवरी को दोस्तों के साथ मनाली पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on: 25 February 2026
Veer Soren death in Manali: मनाली के होमस्टे में मिला झारखंड के पूर्व CM के पोते का शव, जांच में जुटी पुलिस

Shibu Soren grandson Veer Soren death in Manali: हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली से बहुत दु;खद खबर आई है। जहाँ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। उनका शव मनाली के एक होमस्टे में मिला है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, वीर सोरेन अपने दो दोस्तों के साथ मनाली घूमने आए थे। वे सिमसा इलाके के एक होमस्टे में रुके हुए थे। 23 फरवरी को तीनों दोस्त सोलंग और सेथन घूमने गए। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वे कमरे में लौटे तो वीर सोरेन सो रहा था। दोस्तों ने जगाया तो उसने सिर में बहुत तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद दोस्तों ने इंटरनेट से दवा मंगवाई और उसे दे दी। दवा लेने के बाद वह फिर सो गया।

अगले दिन दोपहर करीब दो बजे कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई। दोस्तों ने जल्दी से कमरे में जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ था। वह बेहोश जैसा लग रहा था। दोस्तों ने फौरन उसे गाड़ी में बिठाकर मनाली के सिविल अस्पताल ले गए। रास्ते में उसके मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बहुत देर तक सीपीआर चलाया, लेकिन वह बच नहीं सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली तो मनाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में शव पर कोई बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाना शुरू कर दिया है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। रिपोर्ट मिलने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं वीर सोरेन के परिजन भी मनाली पहुंच चुके हैं। पूरा परिवार इस सदमे में है। पुलिस हर संभावित कारण की छानबीन कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHimachal Crime NewsHimachal News TodayKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharlatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now