Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Chamba : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 1 मार्च को प्रातः भंजराडू में आईटीआई भवन तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास करने के पश्चात दोपहर बाद सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे।
Chamba News: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Chamba News: केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा भी की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

किरेन रिजिजू ने इसके पश्चात डलहौजी तथा खज्जियार का भी दौरा किया। केंद्रीय मंत्री का चंबा परिधि में पहुंचने पर पूर्व विधायक पवन नैय्यर व स्थानीय लोगों तथा बौद्ध समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 1 मार्च को प्रातः भंजराडू में आईटीआई भवन तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास करने के पश्चात दोपहर बाद सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे।

Aaj Ki KhabrenChamba Hindi NewsChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now