Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गहरी नींद में थे परिवार के लोग, अचानक ढाई मंजिला मकान में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

Published on: 7 August 2021
गहरी नींद में थे परिवार के लोग, अचानक ढाई मंजिला मकान में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

कुल्लू|
कुल्लू जिले में भुंतर से तीन किलोमीटर दूर स्थित जछणी गांव में ढाई मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल आग में जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि इस घटना में 30 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। आगजनी की यह घटना शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब की है।

बताया जा रहा है कि जिस समय मकान में आग लगी, परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

जानकारी के मुताबिक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से धुआं और आग की अचानक लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाफी रहीं। जिसके चलते मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। जबकि दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निचली मंजिल को बचाया गया है।

फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि डोला सिंह गांव जछणी तहसील भुंतर के मकान में लगी आग पर पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। कहा कि जलने से 30 लाख की संपत्ति बचाई गई है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now