Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra Volvo Bus Attack: पंजाब नंबर की थार से आए बदमाशों ने वॉल्वो बस पर बरसाईं गोलियां, चालक की हालत नाजुक

Kangra Crime: कांगड़ा जिले में उस वक्त कोहराम मच गया जब पंजाब के नंबर वाली थार गाड़ी में सवार चार युवकों ने एक वॉल्वो बस को घेरकर अंधाधुंध हमला कर दिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और चालक पर चाकू से जानलेवा वार किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल
Kangra Volvo Bus Attack

Kangra Volvo Bus Attack: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थुरल से लगभग सात किलोमीटर दूर बैरघट्टा नामक स्थान पर पंजाब के पंजीकरण वाली एक थार गाड़ी में सवार चार युवकों ने एक वॉल्वो बस को जबरन रुकवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी रुकते ही आरोपियों ने बस के चालक को नीचे खींच लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

फायरिंग और हवाई दहशत
हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने वारदात के दौरान न केवल हथियारों का प्रदर्शन किया, बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में बस के कंडक्टर और ड्राइवर समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। हमले के दौरान हमलावरों ने चालक पर पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें:  बैजनाथ विधानसभा के गाँव बडुआँ के हरजीत कुमार ने 6th नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स में जीते 3 मेडल 

घायल चालक की बहादुरी और स्थानीय लोगों का सहयोग
आरोपियों ने चालक राज कुमार (48) निवासी पंजयाला (बैजनाथ) और परिचालक प्रवेश कुमार निवासी ज्वालामुखी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के पेट और पीठ पर गहरे घाव आए हैं। गंभीर रूप से लहूलुहान होने के बावजूद वॉल्वो बस के चालक ने अदम्य साहस का परिचय दिया। घायल अवस्था में ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए हमलावरों की थार गाड़ी की चाबी निकाल ली, जिससे वे मौके से फरार न हो सकें। इसी बीच शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: एंजल दिव्यांग आश्रम( Angel Divyang Ashram ) के नए भवन का शुभारंभ!

अस्पताल में उपचार और पुलिसिया कार्रवाई
घायल चालक को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल थुरल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  इंदौरा: हिन्दू मंदिरों पर हो रहे हमलों से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष, एसडीएम का किया घेराव

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलविन्दर सिंह (45) पुत्र सूरी लाल निवासी मकान नंबर 449 ढांगू रोड पठानकोट पंजाब, निशान पाल (46) पुत्र खजान चंद निवासी सागला दसूया जिला होशियारपुर पंजाब और अलीश (21) पुत्र बलदेन राज इंदिरा कॉलोनी नंदपुर टंकी जंक्शन हाउस जिला पठानकोट पंजाब के तौर पर हुई है।

breaking news Himachal Himachal News Himachal Police Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now