Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Day 2026: मुख्यमंत्री सुक्खू ने रिकांगपिओ से की बड़ी घोषणाएं, महिलाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात

Himachal News: हिमाचल दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने महिलाओं के लिए मासिक सम्मान राशि, कर्मचारियों की रुकी हुई ग्रेच्युटी के भुगतान और पुलिसकर्मियों के लिए अतिरिक्त रैंक सहित कई महत्वपूर्ण ऐलान किए।
Himachal Day 2026: मुख्यमंत्री सुक्खू ने रिकांगपिओ से की बड़ी घोषणाएं, महिलाओं और कर्मचारियों को मिली सौगात

Himachal Day 2026 CM Sukhu Announcements: हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

महिलाओं और कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि किन्नौर जिले की 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  पायलट ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन के लिए हिमाचल और NHPC के बीच MOU साइन

कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-4 कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान इसी वर्ष मई माह में कर दिया जाएगा। इसके साथ ही, सरकार ने क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों के वेतन को सितंबर तक स्थगित (डिफर) करने के अपने पिछले फैसले को भी वापस ले लिया है।

शिक्षा और पुलिस विभाग में सुधार की पहल
शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी। वहीं, पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट और ईमानदारी से सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति के समय एक अतिरिक्त रैंक प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Entry Tax Controversy: हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर सरकार का यू-टर्न! बढ़ते विरोध के बाद CM सुक्खू ने किया बड़ा एलान

विशिष्ट विभूतियों का सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। डॉ. बृज शर्मा (प्राचार्य, अटल इंस्टीट्यूट, चमियाणा), पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओपी शर्मा और हैंडबाल कोच स्नेहलता को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ से नवाजा गया। सिविल सर्विस अवॉर्ड श्रेणी में जिला प्रशासन मंडी (डीसी अपूर्व देवगन), डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को सम्मानित किया गया। ‘प्रेरणा स्रोत सम्मान’ चारू शर्मा और कुमारी छोंजिन अंगमो को दिया गया।

विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल से संबंधित खिलाड़ियों रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा, भावना देवी और चंपा ठाकुर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  HPRCA Recruitment 2024: एचपीआरसीए में विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 9 को..

प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हिमाचलवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं और लोगों की कर्मठता के लिए विशेष पहचान रखती है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेश की प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए समस्त जनता को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren CM Sukhvinder Singh Sukhu Himachal Latest News Himachal News Himachal News Hindi Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now