हिमाचल के ऊना का आलू दिल्ली में थोक में 50 रुपये किलो बिका,दिवाली के बाद दाम घटने की उम्मीद

आलू की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह से आवक बढ़ सकती है, हालांकि दाम में गिरावट की उम्मीद दिवाली के बाद ही की जा सकती है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक ट्रक नया आलू उतरा जो थोक में 50 रुपये किलो बिका।

यह जानकारी आजादपुर मंडी पोटैटो ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन यानी पोमा के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा ने आईएएनएस को दी। शर्मा ने बताया कि ऊना और हल्द्वानी से नए आलू की आवक शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह पंजाब के होशियारपुर से भी नया आलू बाजार में उतरने की संभावना है।
हालांकि उन्होंने कहा कि आलू के दाम में गिरावट दिवाली के बाद आवक बढ़ने पर ही आ सकती है।

आजादपुर मंडी कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) की कीमत सूची के अनुसार, मंडी में आलू का थोक भाव बुधवार को 20 रुपये से 42 रुपये प्रति किलो जबकि मॉडल रेट 29.25 रुपये प्रति किलो था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आलू का खुदरा भाव 40 रुपये से 50 रुपये प्रति किलो था।

हालांकि, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कीमत सूची के अनुसार, बुधवार को देशभर में आलू का न्यूतम खुदरा भाव 26 रुपये और अधिकतम 80 रुपये प्रति किलो था जबकि एक दिन पहले देशभर में आलू का खुदरा भाव 26 रुपये से 60 रुपये था।

हालांकि कारोबारी बताते हैं कि उत्तर भारत की मंडियों में नये आलू की आवक बढ़ने पर देश के अन्य हिस्सों में भी कीमतों में नरमी आएगी। बता दें कि आलू के दाम पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने

10 लाख टन आलू टैरिफ रेट कोटे के तहत 10 फीसदी आयात शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी है। देश में आलू की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भूटान से आलू मंगाया जा रहा है इसके लिए भूटान से 31 जनवरी 2021 तक आलू आयात करने के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म कर दी गई है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत आने वाले और हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर भारत में मौसम अनुकूल रहने से किसानों ने आलू की बुवाई तेज कर दी है और दाम ऊंचा होने से आलू की खेती में किसानों की दिलचस्पी बढ़ी है।
-आईएएनएस-
नई दिल्ली

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

More Articles

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

ऊना | Una News: ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है।...

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

ऊना| Una News: ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ एक पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर...

उप मुख्यमंत्री की बेटी Aastha Agnihotri ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lok Sabha Elections 2024: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री (Aastha Agnihotri) ने लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उतरने से इनकार कर...

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

डॉ जी. एल. महाजन| Miss England Contest 2024: हिमाचल प्रदेश की बेटी मैहक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के ग्रैंड...

Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

ऊना | Una News: ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला के हरोली क्षेत्र के पंजावर में एक शख्स...

Una News: ऊना में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

ऊना | Una News: ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। इस हादसे में दो बच्चों की मौत...

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत...

ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व...

Gagret: पत्रकार अविनाश विद्रोही ने गगरेट से चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल,,, मिल रही धमकियां

Gagret Assembly By-Election : हिमाचल में हुए सियासी ड्रामे के बाद, 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से प्रदेश में माहौल गरमा गया है।...

Una News: ED ने ऊना की फर्म की 2.98 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Una News: हिमाचल सरकार के खजाने को धोखाधड़ी और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के मामले में ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने ऊना जिला...