Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रस्मी तौर पर ही आयोजित होगी श्रीमणिमहेश यात्रा

DC CHMABA

चंबा|
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया है कि श्रीमणिमहेश यात्रा के आयोजन को लेकर हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब यात्रा सिर्फ़ रस्मी तौर पर ही आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भले ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति में सुधार हुआ है; परंतु कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभी भी सावधानियां एवं प्रतिबंध बरतने आवश्यक हैं ।
डीसी राणा ने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय के तहत अब इस वर्ष श्रीमणिमहेश यात्रा केवल रस्म के तौर पर ही आयोजित की जाएगी ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके लिए ज़िला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के तहत यात्रा के आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now