Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा मण्डल इंदौरा का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग मंगवाल में हुआ सम्पन

गड़

बलजीत|इंदौरा
भाजपा मण्डल इंदौरा का ग्राम केंद्र प्रमुख अभ्यास वर्ग आज इंदौरा विधानसभा के मंगवाल स्तिथ अम्बेडकर भवन में सम्पन हुआ सम्पन हुआ। इस अभ्यास वर्ग मेंं विस्तारक कांगड़ा चम्बा राजपाल,जिला अध्यक्ष रमेश राणा व विधायक रीता धीमान ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में विस्तारक काँगड़ा चम्बा राजपाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का बहुमुखी विकास करवाया है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाकर इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का पाठ पढ़ाते हुए तैयार रहने को कहा। ब उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जितनी भी योजनायें चलाई गई हैं कार्यकर्ता बूथ लेवल तक उन योजनाओं को लोगों तक पहुचायें ता कि आम जनता उन योजनाओं का लाभ ले सके।

इस अवसर पर विधायिका रीता धीमान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक जुट होकर तैयार रहने को कहा।उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं और आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है उसमें कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। कार्यकर्ताओं द्वारा की गई दिन रात की मेहनत की बजह से ही हमें विधानसभा तक पहुंचने का मौका मिला है। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं में भी एक खासा जोश देखने को मिल रहा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मीडिया से खास बातचीत के दौरान विधायिका रीता धीमान ने कहा कि जिस दिन से वह विधायक बनी हैं उस दिन से आज तक उनका मुख्य लक्ष्य इंदौरा क्षेत्र का विकास करवाना ही रहा है जिसके लिये मैं माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यावाद करती हूं जिन्होंने इंदौरा क्षेत्र के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। विद्यायक रीता धीमान ने इस अभ्यास वर्ग में आये हुए कार्यकर्ताओं का धन्याबाद करते हुए इस अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए उन्हें मुबारकबाद भी दी। इस अभ्यास वर्ग में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबान सिंह, भाजपा महांमत्री अशवनी शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष घनश्याम संब्याल , मोती लाल जोशी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थितअपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now