Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में भीषण अग्निकांड : एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 4 लोग जिंदा जले

Published on: 14 September 2021
बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

चंबा|
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है यहां पर एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि महिला घायल है| जानकारी के अनुसार यह घटना चंबा के तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोश गांव में की है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| चंबा पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है|

मिली जानकारी मुताबिक आधी रात को घर में अचानक आग भड़क गई. इस भयंकर अग्निकांड में परिवार के चार सदस्‍यों की मौत हो गई. इनमें पिता के अलावा तीन बच्‍चे शामिल हें| डेढ़ साल, चार व छह साल के बच्‍चे की मौत हो गई है| महिला घायल है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है|

अग्निकांड में मुहम्‍मद रफी (26 वर्षीय), उसके बच्चे जैतून (06), समीर (04) और जुलेखा (02) की जलकर मौत हो गई है| इसके अलावा थुना पत्‍नी मुहम्‍मद रफी घायल है| आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है| पुलिस मौके पर पहुंच गई है, हादसे की जांच की जा रही है|

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now