साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ज्‍वालामुखी : जेठ ने जबरन घर में घुसकर किया बहु (भाई की पत्नी) से दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा|
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत घड़ियाना गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहा जेठ पर अपनी बहु ( भाई की पत्नी) के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है । जानकारी के अनुसार जेठ ने बहु (भाई की पत्नी) के घर में घुसकर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया तथा मौका से भाग गया। महिला ने सारे प्रकरण की जानकारी खुंडिया पुलिस को दी है। पुलिस आरोपित की धरपकड़ के लिए रात को ही उसके घर में दबिश दी तथा हिरासत में ले लिया।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा है कि बीती रात रिश्ते में उसका जेठ उसके घर में घुस गया तथा जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले की वो शोर मचाकर आस पड़ोस को बताती वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने खुंडिया थाना में सारे वाक्य की जानकारी दी। पुलिस ने बिना देरी किए रात को ही आरोपित तक पहुंचने के उसके घर दबिश दी तथा हिरासत में ले लिया।

डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। महिला के बयान पर आरोपित के खिलाफ 452,376 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now