Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर के इशांत ने नौकरी छोड़ UPSC में 80वां रैंक हासिल कर किया माता पिता का सपना पूरा

बिलासपुर के इशांत ने नौकरी छोड़ UPSC में 80वां रैंक हासिल कर किया माता पिता का सपना पूरा

बिलासपुर जिला के अंतर्गत पड़ने वाले घुमारवीं उपमंडल के पडयालग के होनहार युवा इशांत ने नाम रौशन किया है| इशांत के पिता होशियार सिंह एक सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक हैं तथा माता गृहणी है| इशांत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाडी छजोली से की तथा 12 वीं तक की पढ़ाई हिम सवोदय सीनियर सैकंडरी स्कूल घुमारवीं से 2014 में पूरी की|

इशांत ने 2014-2018 तक हमीरपुर NIT मकैनिकल स्नातक की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय कम्पनी तेल और गैस में नौकरी की लेकिन माता पिता का सपना अपने बेटे को कुछ और बनाने का था| इस मामले पिता के सपने को पूरा करने के लिए इशांत ने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी के लिए कोचिंग लेनी और तैयारी शुरू कर दी| अपने माता पिता के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत शुरू कर दी जिसका परिणाम यह हुआ कि इशांत की पडी मेहनत का फल इंशात को मिला और 80 वहां रैक मिला और अपने माता पिता के सपने को पूरा किया|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हैं जिस कारण वे इस परीक्षा को दे पाए थे इशांत की इस सफलता पर उनके परिवार व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है इशांत को उनकी इस सफलता के लिए घुमारवीं के विधायक व मंत्री राजेन्द्र गर्ग पूर्व विधायक व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी ने बधाई दी है|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now