Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर : 29 वर्षीय युवक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

फांसी लगा कर आत्महत्या

बिलासपुर|
पुलिस थाना भराड़ी केे तहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र तिलक राज गांव व डाकघर पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

सुनील कुमार के पिता तिलक राज ने अपने बयान में बताया कि तीन अक्टूबर को करीब 8 बजे शाम वह जाहू से काम करके घर आया। उस समय सुनील कुमार अपने कमरे में था व इससे पहले भाई का लड़का अक्षय कुमार सुनील के कमरे में खाना देने गया था और वह खाना देकर वापस आ गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

समय करीब 8.30 बजे उन्होंने पत्नी के साथ खाना खाया व इसके बाद मकान की बाहर की लाइट बंद करने गए तो सुनील के कमरे की लाइट जली थी। उन्होंने खिड़की से देखा तो सुनील कुमार छत पर लगे पंखे की कुंडी से दुपट्टे से लटका हुआ था तथा दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। जिस पर शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए तथा दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए।

लोगों ने दुपट्टे को बीच से काटा और सुनील कुमार को नीचे उतारा। वह व उनकी छोटी भाभी शीला देवी, सुनील को निजी गाड़ी में इलाज के लिए सीएचसी भराड़ी ले गए, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं ले जाया गया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now