Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधायक बनने के बाद भी मैं धरना स्थल पर ही रहूंगा, ओल्ड पैंशन स्किम लागू होने के बाद ही होगा धरना खत्म

Published on: 17 October 2021

अनिल शर्मा।फतेहपुर
विधानसभा चुनाव के क्षेत्र फतेहपुर से आज डा. राजन सुशांत ने रैहन के प्रसिद्ध मंदिर राजाराम से अपना चुनावों का बिगुल बजा कर शंखनाद कर दिया है। राजन सुशांत ने कहा कि मै सिर्फ अपनें लिय धरने पर नही बैठा हूं अगर मै संधर्ष कर रहा हूँ तो यह सव फतेहपुर की जनता के लिए बैठा हूं। उन्होंने कहा कि आज धरने को चले हुए 7 महीने हो गए। बेरोजगारी की समस्या आज बडे अजगर के समान हो गई हैं।

पी. एच. डी. करके बच्चे आज डिग्री हासिल कर के रोडो पर चक्कर काट रहे है। मैने अपनी पार्टी की रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली में मंजूरी के लिए भेजा हैं।पर करोना की बजह से देरी हो गई हैं। आज जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा वाले लोग बोलते हैं कि राजन की कोई पार्टी नही है। तो मै आज उन लोगों को बताना चाहता हूं कि जनसभा देख लो। ओर मेरी पार्टी हैं तो बो हैं मेरी फतेहपुर की जनत जनार्दन जो मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेरे धरने को रात दिन सफल बना रहे है।

मैने कसम खाई है कि जब तक मैं एन.पी.एस.कर्मचारियों की मांग को पूरा नही करूंगा तव तक मै घर नही जांऊगा। बेरोजगारी की समस्या आज बिकराल रूप ले गई है।उन्होंने बताया कि मुझे अगर फतेहपुर की जनता फतेहपुर का किला फतेह करवाती है तो मै यवाओं के लिय फोज मै भर्ती के लिए बच्चों को रेस ट्रेक कोर्ट , किरकेट का और वालीवाल स्टेडियम बनाउंगा। अंत में उन्होंने कहा कि भगवान राम को तो सिर्फ 12 वर्ष का वनवास हुआ था, पर मुझे तो 15 साल का दे दिया है। पर इस बार तो मुझे फतेहपुर की जनता मेरे वनवास को खत्म करके मुझें विधायक वनाकर शिमला भेजेगी।और मैं फतेहपुर के बिकास के रूके कार्य को गति दूंगा।और फतेहपुर की जनता जो मंहगाई से ऊब चुकी हैं उससें निजात दिलाऊंगा।

डॉक्टर राजन सुशांत ने मंच कर संबोधित करते हुए कहा कि फतेहपुर में मेरा वनवास के समय 15 साल पूरा हो चुका है , भगवान राम का वनवास 14 साल का था और मेरा 15 साल हो गया है, भगवान राम के वनवास से वापिस आने पर दीवाली मनाई गई थी ,उसी तरह फतेहपुर की जनता भी 2 नवंबर को दीवाली मनाने जा रही है , मंच से एलान करते हुए कहा कि मुझे फतेहपुर की जनता 2 नवम्बर को विधायक बना रही है, मेरा वनवास खत्म हो रहा है ओर अब फतेहपुर का विकास शुरू होने को है , सरकार डरी हुई है क्योकि अब उसे काम करना होगा , मैं MLA बनने के बाद भी धरना स्थल पर ही बैठूंगा ओर मेरा कार्यालय भी यही होगा , साथ ही जब तक ओल्ड पैंशन स्किम लागू नही हुई ये धरना चला रहेगा ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now