Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुददों की बजाए सेना पर वोट मांगना बन्द करे बीजेपी

IMG 20211006 WA0013

संसारपुर टैरेस।
हिमाचल में होने वाले उपचुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से खडे भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां गिनाने की बजाय सेना पर राजनीति कर रही है उक्त शब्द हिमाचल कांग्रेस सचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहे ।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तीखे शब्दों में कहा कि बीजेपी प्रत्याशी कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं जिसका हम सम्मान करते हैं परन्तु अब वो राजनीति में आ चुके हैं व राजनीति में अगर वो सेना का सहारा लेकर राजनीति करेंगे तो हिमाचल के लोग इसका विरोध तो करेंगे ही । उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रत्याशी से पूछा कि अब आप राजनीति में हो तो बीजेपी सरकार की उपलव्धियां बतायें ना कि ये बतायें कि हमने सेना में क्या किया ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाषण के दौरान कहना कि मोदी सरकार महंगाई कम करने के लिए प्रयत्नशील हैं हास्यप्रद है जबकि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है । राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस उपचुनाव में जुमलेबाज बीजेपी सरकार को जनता अपने मतों से जवाब देगी ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now