Prajasatta Side Scroll Menu

कुल्ल की ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, 2 टूरिस्ट की मौत, 4 युवतियां घायल

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

कुल्लू|
कुल्लू जिले में ब्यास नदी पर बड़ा हादसा हुआ है| यहां पर रिवर राफ्टिंग के दौरान ब्यास नदी में एक राफ्ट पलट गई, जिसमें युवतियां डूब गईं| हालांकि छह में से चार युवतियों को बचा लिया गया है| जबकि दो की मौत हो गई है| सभी युवतियां मुंबई और इंदौर की रहने वाली हैं, जो कि कुल्लू-मनाली घूमने आईं थींं|

हादस में मृतकों की पहचान साकेश पत्नी रणवीर निवासी इंदौर, रुकैया पत्नी दाहोद (कॉटन ग्रीन महाराष्ट्र) के रूप में हुई है| जबकि घायलों की पहचान मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतबदीन तुरला इंदौर, तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कॉटन ग्रीन महाराष्ट्र के रूप में हुई है|

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू : आठ कमरों के दो मंजिला मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के बाशिंग पुलिस लाइन के पास ब्यास नदी में यह हादसा हुआ है| हादसे के दौरान राफ्ट में कुल छह युवतियां सवार थींं इस दौरान अचानक ब्यास नदी में राफ्ट पलट गई| हादसे में जहां दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं| सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है. पुलिस मामलें में जांंच-पड़ताल कर रही है| वहीं, मृतकों का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा| एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह ने हादसे की पुष्टि की है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now