Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भविष्यवाणी: हिमाचल सरकार नहीं बिठा पायेगी केंद्रीय नेताओं से तालमेल, उठेंगे विरोध के स्वर

Published on: 6 November 2021
पंडित शशिपाल डोगरा।

उपचुनाव में करारी हार के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा का संकट अभी खत्म नहीं होगा। यह भविष्यवाणी अंक गणित के जाने माने ज्योतिष पंडित शशि पाल डोगरा ने की है| पंडित शशि पाल डोगरा के अनुसार 7 नवंबर 2021 को दिल्ली मे राष्ट्रीय कार्यकारणी की जो बैठक होनी है। जिस मे अगले वर्ष 2022 (6)मे होने वाले 7 राज्य के चुनाव की चर्चा होंगी। 7+6=13=1+3=4 राहु का अंक।राहु जो अगले वर्ष के चुनाव मे भाजपा को संघर्ष देगा व सत्ता को संकट मे डालेगा। राह इतनी आसन नहीं। वही हिमाचल प्रदेश अंको के हिसाब से बड़े खेल मे उलझा देगी। दिल्ली मे बैठे 2 बड़े नेताओं का अंक हिमाचल को संकट मे डाल देगी।

मोदी जी का 8 अंक है। जो शनि का अंक शनि न्याय का कारक। अमित शाह जी का 4 अंक है। जो राहु का अंक है जो किसी बड़े षड्यंत्र का कारक है। और नड्डा जी का 2 अंक चंद्र का अंक है चंद्र मन का कारक है। 8 व 4 दोनों अंको का प्रभाव चंद्र पर ज्यादा है। चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएगे।केवल सोचते रह जाएगे।

8+4+2=14=1+4=5 अंक जो बुद्ध का अंक। 7 केतु का अंक। केतु एक ऐसा ग्रह है जो अचानक ही परिवर्तन करवाता है।7+1+1+2+0+2+1=14=1+4=5 अंक बुद्ध का अंक,बुद्ध एक नपुसंक ग्रह है। जो केतु के प्रभाव मे रहेगा।हिमाचल प्रदेश की भाजपा व सरकार बड़े संकट की मे आने वाली है। 1 अंक सूर्य का 4 अंक राहु का है। सूर्य सत्ता का कारक व राहु ग्रहण का कारक है। जो किसी बड़ी अनहोनी का संकेत दे रहा है। ऐसा लगता है एक नहीं 4 नेताओं की सत्ता से छुट्टी होने के योग बन रहे है। 2021 के अंतिम 54 दिन संकट वाले है।5+4=9+2+0+2+1=14=1+4=5 अंक का बार बार आना द्विजन्मा योग बन रहा है। जो मृत्यु कारक होता है। द्विजन्मा योग मे कुछ नेताओं की मान प्रतिष्ठा पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगा देगा। और संगठन मे भी किसी बड़े नेता की छुट्टी तय है। संगठन के अंदर विरोध के स्वर उठेंगे।

बता दें कि इससे पहले भी अंक गणित के गणना पर पंडित शशि पाल डोगरा कई बार सटीक भविष्यवाणीयां कर चुके हैं| उतराखंड और पंजाब के अलावा हिमाचल की राजनीति पर उनकी सटीक भविष्यवाणी सही साबित हुई है ऐसे में राजनीति में रूचि रखने वाले लोग उनकी भविष्यवाणी की प्रतीक्षा करते रहते हैं|

Aaj Ki Khabrenastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now