Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Lahaul Spiti Road Accident: लाहुल स्पीति के कडू नाला में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत..

Himachal Pradesh Accident: लाहुल-स्पीति के कडू नाला में बड़ा हादसा, कुल्लू-मनाली से पांगी जा रहे टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत, राहत कार्य पूर्ण।
Lahaul Spiti Road Accident: लाहुल स्पीति के कडू नाला में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत..

Lahaul Spiti Road Accident News: हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिले से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत कडू नाला के पास शुक्रवार दोपहर चट्टान गिरने से एक टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक कुल्लू-मनाली से अपने घर पांगी घाटी की ओर जा रहे थे।

बता दें कि अचानक पहाड़ी से गिरी भारी-भरकम चट्टान के नीचे आने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोगों को संभलने का अवसर तक नहीं मिला। यह हादसा उदयपुर से लगभग 32 किलोमीटर दूर हुआ। घटना की सूचना पांगी जा रहे अन्य यात्रियों ने तुरंत जिला मुख्यालय केलंग तथा पांगी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उदयपुर से पुलिस टीम और सीमा सड़क संगठन (BRO) के राहत दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रशासन ने राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे से सभी 13 शवों को बाहर निकाला लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का दृश्य अत्यंत वीभत्स था। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए यात्री वीरवार को मनाली से पांगी के लिए रवाना हुए थे। उदयपुर पहुंचने पर उन्हें कडू नाला में मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे रात को उदयपुर से आगे तिंदी में ही ठहर गए थे। शुक्रवार सुबह सड़क बहाल होने की सूचना मिलने पर उन्होंने पुनः पांगी के लिए सफर शुरू किया था, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद वे इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें:  खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद खेत में उतरा ट्रक, चालक की मौत

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक 13 लोगों में से 12 की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि एक शव की पहचान होना अभी बाकी है। मृतकों में पांगी और लाहुल-स्पीति के निवासी शामिल हैं।

  1. बीर सिंह (35), निवासी घिसल, पांगी (चंबा)
  2. बीर सिंह, निवासी शुण, उदयपुर (लाहुल-स्पीति)
  3. बुद्धि सिंह, निवासी साच, पांगी (चंबा)
  4. कमला कुमारी (पत्नी बुद्धि सिंह), निवासी साच, पांगी (चंबा)
  5. अनिल कुमार, निवासी साच, पांगी (चंबा)
  6. रेखा (24), निवासी हिलोल, पांगी (चंबा)
  7. सौरभ सिंह, निवासी साच, पांगी (चंबा)
  8. अंजना, निवासी सत्ती, पांगी (चंबा)
  9. सोमन अंग्मो, निवासी छलिंग, उदयपुर (लाहुल-स्पीति)
  10. आरू (6 माह), निवासी छलिंग, उदयपुर (लाहुल-स्पीति)
  11. संजय कुमार, निवासी कुमार, पांगी (चंबा)
  12. हंसराज, निवासी धरवास, पांगी (चंबा)
इसे भी पढ़ें:  लाहौल में चंद्रभागा नदी पर भी टूटा पहाड़, चार घर जलमग्न, छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त

दुर्घटना के बाद एक हृदयविदारक स्थिति भी सामने आई। मयाड़ घाटी निवासी छेरिंग अपनी पत्नी सोनम अंग्मो और 6 महीने की बेटी आरू को खुद अपने वाहन से तिंदी छोड़ कर लौटे थे, क्योंकि वीरवार को उनकी पत्नी का यह वाहन छूट गया था। छेरिंग के उदयपुर वापस लौटने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें दोनों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सोनम अपनी बेटी के साथ मायके पांगी जा रही थीं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उदयपुर से पांगी के बीच लगभग 70 से 80 किलोमीटर का सफर अत्यंत जोखिमभरा बना हुआ है। बीआरओ द्वारा उदयपुर-पांगी सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कटर से कटाई के बाद पहाड़ कमजोर हो चुके हैं और बार-बार चट्टानें गिर रही हैं। तिंदी घाटी के ग्रामीणों का कहना है कि कडू नाला क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील प्वाइंट बना हुआ है, जहां अक्सर यातायात प्रभावित रहता है।

इसे भी पढ़ें:  इंटरनेशनल आईस हाॅकी फेडरेशन ने शेयर किया काजा के आइस हाॅकी का वीडियो

तांदी-संसारी मार्ग लाहुल को किश्तवाड़ के रास्ते श्रीनगर से जोड़ता है और सामरिक व पर्यटन दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसे डबल लेन बनाया जाना प्रस्तावित है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहुल-स्पीति, किरण भड़ाना ने बताया कि 94 आरसीसी बीआरओ और पुलिस द्वारा तत्परता से संयुक्त राहत अभियान चलाकर सभी शवों को निकाल लिया गया है तथा आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

BRO Himachalhimachal landslideHimachal NewsLahaul Spiti AccidentUdaipur Pangi Road

Join WhatsApp

Join Now