Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय

Published on: 7 November 2021

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय हो गई हैं। विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि नौ नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा होने जा रही है। गौरतलब है कि उत्तरी रेंज में चंबा जिला के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड चंबा में यह परीक्षा 9 नवंबर से 19 नवंबर के बीच होगी। जिला कांगड़ा के लिए यह परीक्षा पुलिस लाइन ग्राउंड धर्मशाला में 24 नवंबर से 26 दिसंबर के मध्य होगी। ऊना जिला के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड झलेड़ा में तीन जनवरी से 12 जनवरी के बीच होगी।

मध्य रेंज में लाहौल-स्पीति के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड बाशिंग कुल्लू में यह परीक्षा आठ नवंबर से नौ नवंबर, कुल्लू जिला के लिए भी इसी ग्राउंड में 10 से 20 नवंबर, मंडी जिला के लिए थर्ड आईआरबी मैदान पंडोह में 22 नवंबर से 14 दिसंबर, बिलासपुर जिला के लिए 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक लुहणू मैदान और हमीरपुर जिला के लिए तीन जनवरी से 13 जनवरी के मध्य पुलिस मैदान हमीरपुर में परीक्षा होगी। 

दक्षिणी रेंज में किन्नौर जिला के लिए नौ नवंबर से 11 नवंबर के बीच पुलिस लाइन मैदान रिकांगपिओ, शिमला जिला के लिए 21 नवंबर से 3 दिसंबर तक पुलिस लाइन मैदान भराड़ी, सोलन जिला के लिए छह दिसंबर से 16 दिसंबर 2021 के लिए पुलिस मैदान सोलन और सिरमौर जिला के लिए 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पुलिस लाइन नाहन में परीक्षा होगी। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस पुरुष कांस्टेबलों के 932, महिला कांस्टेबलों के 311 और पुरुष चालकों के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है| जिसमे सामान्य ड्यूटी पुरुष उम्मीदवारों के 1,35,333, सामान्य ड्यूटी महिला उम्मीदवारों के 52,143 और चालक पुरुष उम्मीदवारों के 4,894 पद मिले हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now