Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा-तीसा मार्ग पर शराब पीकर बस चला रहे HRTC चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, लोगों ने ऐसे बचाई जान

चंबा-तीसा मार्ग पर शराब पीकर बस चला रहे HRTC चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, लोगों ने ऐसे बचाई जान

चंबा|
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक एचआरटीसी चालक द्वारा शराब पीकर बस चलने का मामला सामने आया है| एचआरटीसी चालक का यह कारनामा देर रात को चम्बा तीसा मुख्य मार्ग पर देखने को मिला| लेकिन सवारियों से सुझबुझ दिखाते हुए इसका विरोध किया जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई| जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है|

जानकारी अनुसार बीती देर शाम एचआरटीसी की एक बस बैरागढ़ से शिमला के लिए रवाना हुई थी। लेकिन बड़ोह के आगे शराब पीकर चालक ने बस को चलाना शुरू किया जिसके चलते पहले तो सवारिया काफी घबरा गई लेकिन शराब के नशे में धुत चालक ने एक ट्रक के साथ गाड़ी को टकरा दिया। उस समय लोगों की चीख-पुकार निकल आई और लोगों ने बस से ही छलांग लगाना बेहतर समझा|

बता दें कि इस बस में काफी संख्या में सवारिया बैरागढ़ से शिमला के लिए रवाना हुई थी। कई लोग बीमार भी थे जो अपना इलाज करवाने के लिए आईजीएमसी शिमला जा रहे थे। लेकिन एक चालक की लापरवाही से 50 से 60 लोगों की जिंदगी बड़ी मुश्किल से बची । हालांकि लोगों ने बड़ी मुश्किल से बस को रुकवाया और चालक को बाहर निकाला, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर ही अपना विरोध करना शुरू कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चालक की इस लापरवाही को देखते हुए सभी लोग बस से उतर गए और सड़क किनारे बैठ गए. गनीमत रही कि कस सड़क से नीचे नहीं उतर गई, अन्यथा 50 से 60 लोगों की जिंदगी खत्म हो जाती और उसका जिम्मेदार कौन होता| हालांकि इस पूरे मामले पर आरएम चंबा ने कार्यवाही का भरोसा दिया है|

वहीं दूसरी और सवारियों का कहना है कि वह बैरागढ़ से शिमला जा रही बस में रवाना हुए थे। लेकिन चालक ने शराब पी रखी थी जिसके चलते उसने एक बार बस को ट्रक से टकराया गया.। जिसके चलते लोगों की चीख-पुकार निकल गई और लोगों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now