Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उपचुनाव में जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात

उपचुनाव में जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात

मंडी संसदीय सीट से सांसद बनीं प्रतिभा सिंह ने बुधवार दोपहर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिभा सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्‍य सिंह भी उनके साथ थे। बता दें कि मंडी सांसदीय क्षेत्र से जीत के बाद पहली बार गई दिल्ली गई हैं|
बताया जा रहा है सोनिया गांधी ने प्रतिभा सिंह को जीत पर बधाई दी व वीरभद्र सिंह के न‍िधन पर संवेदनाएं भी व्‍यक्‍त की।

बता दें कि प्रतिभा सिंह दो बार पहले भी मंडी संसदीय सीट से सांसद रह चुकी हैं। तीसरी बार वह यहां से सांसद निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के बाद उनका राजनीतिक कद और ज्यादा बढ़ गया है। प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट जीतने के बाद पूरा चुनावी फीडबैक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा के समक्ष रखा। विक्रमादित्य सिंह ने भी चुनाव प्रचार में जुटाए अनुभव को साझा किया। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी अभी से मिशन-2022 की तैयारियों में जुट जाए। एकजुट होकर चुनावों की तैयारियां करे तभी चुनाव में जीत संभव है। संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal : मंत्री विक्रमादित्य के सामने छलका मल्टी टास्क वर्करों का दर्द, एक ने कहा - मनरेगा से कम दिहाड़ी, कौन हमें लड़की देगा...

गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्‍य सोनिया के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now