Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Koli Samaj Banjar Election: लारजी में 1 नवंबर को होगा कोली समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार

हिमाचल प्रदेश कोली समाज खंड बंजार इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव की नई तारीख का ऐलान हो गया है। कम उपस्थिति के चलते रविवार की बैठक में चुनाव स्थगित होने के बाद अब 1 नवंबर को लारजी पंचायत भवन में नई कार्यकारिणी चुनी जाएगी।
Updated By Paras Ram Bharti
Published on: 12 अक्टूबर 2026
Koli Samaj Banjar Election: लारजी में  1 नवंबर को होगा कोली समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार

Koli Samaj Banjar Election: जिला कुल्लू के लारजी स्थित पंचायत भवन में रविवार को हिमाचल प्रदेश कोली समाज की खंड बंजार इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड बंजार के निवर्तमान अध्यक्ष नरोतम शलाठ ने की। इसमें कोली समाज जिला कुल्लू इकाई के अध्यक्ष डी.आर. आनंद, उपाध्यक्ष हेत राम, महासचिव मेहर चंद और कोषाध्यक्ष लाल चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य कोली समाज खंड बंजार इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन करना था। हालांकि, बैठक में स्वजातीय बंधुओं की कम उपस्थिति के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। जिला अध्यक्ष डी.आर. आनंद और बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि अब 1 नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे पंचायत भवन लारजी में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी के स्थान पर नई कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।

हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा संगठन का संदेश
कोली समाज जिला कुल्लू के अध्यक्ष डी.आर. आनंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोली समाज एक पंजीकृत, गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जो समाज के उत्थान, कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिला कुल्लू की प्रत्येक पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ा जाएगा, ताकि संगठन की गतिविधियों का विस्तार जमीनी स्तर तक हो सके।

चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
डी.आर. आनंद ने खंड बंजार के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की कि वे 1 नवंबर को लारजी में होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सक्रिय, कर्मठ और जिम्मेदार पदाधिकारियों का चयन जरूरी है। सभी लोगों की भागीदारी से एक ऐसी नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सकेगा, जो समाज के हित में बेहतर ढंग से कार्य करे।

उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस बैठक में कोली समाज खण्ड बंजार इकाई के महासचिव नन्द राम चौधरी, केहर सिंह, बालकृष्ण, तेजा सिंह, रमेश कुमार, सेस राम, बक्शी लाल, मोहर सिंह, नोक सिंह, डॉ. रमेश चंद, तारा देवी, दुर्गा देवी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal NewsHimachal Pradesh Koli SamajKoli Samaj BanjarKoli Samaj MembershipKULLU NEWS

Join WhatsApp

Join Now