Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una Road Accident: अंब-ऊना मार्ग पर HRTC बस और बाइक की टक्कर, दशहरा की रात दो युवकों की मौत

Una Crime News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार रात HRTC बस और बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Una Road Accident: अंब-ऊना मार्ग पर HRTC बस और बाइक की टक्कर, दशहरा की रात दो युवकों की मौत

Una Road Accident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक अत्यंत दु:खद खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की अकाल मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना दशहरा पर्व की रात को घटित हुई, जिससे त्योहार की खुशियों के बीच पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। जहाँ एक तरफ लोग रावण दहन और पर्व के उत्साह में डूबे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ इस हादसे से दो परिवारों के घर के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा अंब-ऊना मार्ग पर स्थित कटौहड़ खुर्द में कृष्णा नर्सरी के समीप रात करीब 10:45 बजे हुआ। जहाँ हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस ऊना से अंब की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और बस के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद जख्मों का ताब न सहते हुए दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान ऊना जिले के ही स्टोथर गांव निवासी योगेश कुमार और अमन भाटिया के रूप में हुई है। दशहरा की रात अचानक आई इस हृदयविदारक खबर से स्टोथर गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए HRTC बस चालक बचित्तर सिंह के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच की जा रही है तथा शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Himachal NewsHimachal PoliceHRTC Bus AccidentUna Amb RoadUna Road Accident

Join WhatsApp

Join Now