Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नड्डा का काफिला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज, SP बिलासपुर DGP को सौंपेंगे रिपोर्ट

नड्डा का काफिला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज, SP बिलासपुर DGP को सौंपेंगे रिपोर्ट

बिलासपुर|
जिला बिलासपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी बिलासपुर आज रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके साथ ही एडीजीपी (कानून-व्यवस्था)अशोक तिवारी को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। उन्हें जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर सौंपनी होगी।

गौर रहे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लुहणू मैदान से एम्स के लिए रवाना हुए तो गेट पर पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों ने ‘जस्टिस फॉर एचपी पुलिस’ के पोस्टर लेकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने नड्डा को ज्ञापन भी सौंपा। परिजन नड्डा के आने से दस मिनट पहले ही गेट पर पहुंच गए थे। पुलिस इसका अंदाजा तक नहीं लगा पाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लुहणू हेलीपैड के बाहर नड्डा के काफिले के सामने जो हंगामा हुआ, उस पर एसपी बिलासपुर से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वीआईपी विजिट के दौरान होने वाली लापरवाही पर जांच के लिए भेजे गए एडीजी कानून व्यवस्था अशोक तिवारी डीजीपी संजय कुंडू को 7 दिसंबर सुबह 11:00 बजे तक रिपोर्ट सौंपेंगे।

वहीँ सदर थाना पुलिस ने नड्डा का काफिला रोकने के लिए दस परिजनों पर केस दर्ज किया है। इनमें हमीरपुर के कांगू से रविंद्र कुमार, पुष्पा देवी, झंडूता के सुन्हाणी से सुनीता, श्यामलाल, नालागढ़ से सुनीता कुमारी, सीमा देवी, सुखां देवी, सुमा देवी, हंसराज, सोलन के भोजपुर से लीला देवी पर केस दर्ज किया गया। जिला पुलिस ने 10 लोगों को थाने में तलब किया था, लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इनमें छह नालागढ़, दो सोलन और दो बिलासपुर जिला से संबंधित थे। वहीँ सुरक्षा घेरे में हुई चूक की गाज किसी अधिकारी पर गिरना तय माना जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now