Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में शोक मनाने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 28 घायल

चंबा में शोक मनाने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 25 घायल

चम्बा|
चंबा जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि किसी मृतक के घर परिजनों को सांत्वना देने जा रहे ग्रामीणों से भरी गाड़ी जा रही थी और रास्ते में अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय गाड़ी में 30 लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद चुवाड़ी और बकलोह चौकी से पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे भराड़ी के सरोल नाला में हुआ। हादसे में 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में ज्यादातर महिलाएं सवार थी और सरैया गांव शोक मनाने जा रही थी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत बकलोह चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई तथा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। नागरिक अस्पताल चुवाड़ी से 108 एंबुलेंस घायलों को लाने के लिए रवाना कर दी गई। स्‍थानीय लोग भी रेस्‍क्‍यू अभियान में आगे आए। चुवाड़ी अस्‍पताल में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। पिकअप गाड़ी में 29 लोग स्वार थे तथा इस दुर्घटना में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि अन्य 27 लोगों को रेस्क्यू कर चुवाड़ी के हस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस हुई दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना का पता सुबह साढ़े दस बजे चला था। चुवाडी के पास एक गाड़ी लोकल लोगों को लेकर लेकर जा रहा था। बकलोह एरिया के पास यह गाड़ी ढांक के पास नीचे गिर गई, जिसमे दो की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर चंबा में हुए दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और प्रशासन फौरी राहत कार्य में जुट गया है। 

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now