Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्‍लू में सुबह ही भूकंप के झटकों से हिली धरती

भूकंप के झटके

कुल्लू|
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह करीब 11 बजकर सात मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 रही। भकूंप का केंद्र कुल्लू में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर खुली जगह के लिए निकले। इससे पहले भी कुल्लू व अन्य जिलों में कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं।

मंडी व कुल्‍लू जिला में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते दिनों मंडी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप का केंद्र मंडी शहर से 25 किलोमीटर दूर सरकाघाट की तरफ था। दो महीने के दौरान मंडी जिला पांच बार धरती हिल चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  Fire Accident in Kullu : सैंज घाटी में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर राख, 6 को आंशिक नुकसान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now