Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नए साल के पहले ही दिन प्रदेश के सभी कर्मचारी लंच के समय करेंगे गेट मीटिंग

meeting Solan News

प्रजासत्ता।
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के राज्य सचिव संजीव ठाकुर ,राज्य कार्यकारणी सदस्य नीरज चौहान ब्लॉक सिहुंता अध्यक्ष इंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि नए साल के पहले ही दिन प्रदेश के सभी कर्मचारी लंच के समय गेट मीटिंग करेंगे । इस गेट की मीटिंग में सभी कर्मचारियों को संगठन की आगामी गतिविधियों तथा बजट सत्र के दौरान पेंशन बहाली कैसे प्रदेश सरकार से करवाई जाए इस पर रणनीति बनाएंगे ,इसके साथ एनपीएस की खामियों पर भी कर्मचारी मंथन करेंगे।

संजीव ठाकुर ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के दिशा निर्देश अनुसार यह गेट मीटिंग सभी 12 जिलों के कार्यालयों में की जा रही है उन्होंने कहा कि 11 तारीख को सरकार ने पेंशन बहाली के लिए कमेटी फ्रेम करने की अधिसूचना जारी कर दी है जिसका संघ स्वागत करता है लेकिन संगठन और कर्मचारी सरकार से इस अधिसूचना पर जल्द अमल चाहते हैं इसी के मद्देनजर संगठन अभी से बजट सत्र की तैयारियों में जुटा हुआ है क्योंकि अगर सरकार पेंशन बहाल करती है तो हिमाचल के एक लाख कर्मचारी सरकार का धन्यवाद एक बड़ी रैली से करेंगे और अगर कमेटी की कोई रिपोर्ट स्कारत्मक नहीं आती है और पुरानी पेंशन सरकार बहाल नही करती है तो एनपीएस कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन को और भी तेज करते हुए बजट सत्र के दौरान शिमला में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संगठन इसके साथ ही नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ का 2022 का कैलेंडर भी हर कार्यालय तक पहुंचा रहा है और सभी खंडों में सदस्यता अभियान की शुरुआत भी पहली जनवरी से की जा रही है । राज्य सचिव ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से 1 जनवरी की गेट मीटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया है ताकि जल्द पुरानी पेंशन की बहाली संभव हो सके ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now