Prajasatta Side Scroll Menu

चंबा में 8 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

arest, Mandi News

हिमाचल प्रदेश में चरस तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक काफी मामले चरस तस्करी के सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला जिला चंबा का है।

जहां चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी वर्षाशालिका के पास एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने 8.62 किलो ग्राम चरस के साथ धर दबोचा।स्टेट नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने रविवार दोपहर यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सूरत दास निवासी बंजाल, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कोटी के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वर्षाशालिका में बैग लेकर बैठा था। वह टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  Agricultural News: मक्की की फसल में लगने वाले फॉल आर्मी वर्म की रोकथाम एवं प्रबंधन को लेकर एडवाइजरी जारी..!

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया और कहां पहुंचाने जा रहा था। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  चंबा में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल जारी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now