Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार पलटने से चालक की दबने से मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू

जांच शुरू

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/
बिलासपुर जिला के पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कस्बा बड्डू से गुजरने वाली घुमारवीं-सुन्हाणी सड़क पर हुए हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी गांव पट्टा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात राकेश कुमार कार लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच वह कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार ढांक पर चढ़ गई।

जैसे ही कार पलटी तो राकेश कुमार कार के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राकेश कुमार के शव को कब्जे में ले लिया, वहीं डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur: चोखणाधार पेयजल योजना पर शातिर चोरों की नज़र, काट कर ले गए दो फुट पाइप..!
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now