Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज का पंचांग 8 मई 2026: मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल, जानें शुभ मुहूर्त और आज का भाग्यफल

Horoscope Today: ज्योतिष के अनुसार आज की ग्रह चाल मानसिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र पर विशेष असर डाल सकती है। पूजा-पाठ और सकारात्मक सोच दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकती है।
Published on: 5 May 2026
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में है धन लाभ का योग?

Aaj Ka Rashifal or Panchang: आज 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बना हुआ है। पंचांग के अनुसार आज वणिज् करण और शुभ योग रहेगा, जिसे कई मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना गया है।

आज के शुभ मुहूर्त सुबह 07:13 बजे से 10:36 बजे तक तथा दोपहर 12:17 बजे से 01:58 बजे तक रहेंगे। वहीं राहुकाल सुबह 10:26 बजे से 12:17 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। अभिजीत मुहूर्त 11:50 बजे से 12:44 बजे तक रहेगा। आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

मेष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्र गणों के साथ बाहर पार्टी वगैरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी | उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

वृष राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान हो सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यान पूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा | उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

कन्या राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए दिन सावधानी वाला रहेगा। चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखें। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव लोकप्रियता बढ़ाएगा। रोमांस और घूमना-फिरना मन को अच्छा लगेगा। काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है, सतर्क रहें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गाय की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आपका सकारात्मक रवैया लोगों को प्रभावित करेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक व्यय से बचें। आपके करीबी लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज प्रेम संबंधों में मधुरता महसूस करेंगे। नई योजनाएं और विचार मिल सकते हैं। दिन आगे चलकर अच्छे परिणाम देगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: संतरी | उपाय: लोगों का सम्मान करें।

धनु राशि
पुराने कार्यों की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज धन कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिनभर की थकान दूर करने के लिए आराम की आवश्यकता महसूस होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का तिलक करें।

मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में समय अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने का योग बन सकता है। अनावश्यक धन खर्च से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आलोचना और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। झूठे आरोप लग सकते हैं। धोखा मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: घर में कपूर जलाएं।

मीन राशि
आज आपका स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा रह सकता है। घर की परेशानियों के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से अनावश्यक उलझन से बचें। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

Aaj Ka PanchangAaj Ka RashifalDaily horoscopeDaily Horoscope HindiDaily Rashifal

Join WhatsApp

Join Now