Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें धन और सेहत का हाल?

Daily Horoscope in Hindi: मेष से मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक, स्वास्थ्य और पारिवारिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जानिए क्या कहती है आपकी ग्रह दशा और क्या हैं आपकी सफलता के विशेष उपाय।
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में है धन लाभ का योग?

Aaj Ka Rashifal or Panchang: आज 1 मई 2026, दिन शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज का नक्षत्र स्वाति, करण विष्टि और योग सिद्धि है। आज के दिन शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:18 बजे से सुबह 10:38 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:38 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही, आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा, इसलिए आज पश्चिम की ओर यात्रा करने से बचें। आइए जानते है 12 राशियों का हाल :

मेष राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार ना दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्दी | उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ओम का उच्चारण करें।

वृष राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मेहरून | उपाय: गाय की सेवा करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: 1 अप्रैल 2026 को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मंगल का गोचर लाएगा बड़ा बदलाव, जानें अपना राशिफल

मिथुन राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: चांदी का दान करें।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल | उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज आप तुलसी के सामने देसी घी का दीया जलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Panchang 18 April 2026: आज प्रतिपदा तिथि, प्रीति योग का शुभ संयोग, देखें अपना राशिफल, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

कन्या राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्युचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

तुला राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल | उपाय: राहु की उपासना करें।

धनु राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण में रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: क्रीम | उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में है धन लाभ का योग?

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर के किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: तुलसी पूजा करें।

कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहने।

मीन राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूली यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गाजरी | उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Panchang Aaj Ka Rashifal Astrology Tips Hindi Daily Horoscope in Hindi Zodiac Signs Hindi

Join WhatsApp

Join Now