साइड स्क्रोल मेनू

Aaj Ka Rashifal: 11 फरवरी 2026, जानें शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Panchang: नवमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, गर करण, कृष्ण पक्ष, व्याघात योग और बुधवार का दिन है। आज का शुभ मुहूर्त सुबह 7:06 बजे से 9:50 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक है। वहीं राहुकाल दोपहर 12:35 बजे से 01:57 बजे तक।
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल : आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे खर्चों पर रखना होगा कंट्रोल? पढ़ें आज का राशिफल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहने वाला है सभी 12 राशियों का आज का दिन।

मेष राशि: डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोज़ी
उपाय : आज तुलसी पत्र का सेवन करें।

वृष राशि: कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल
उपाय : राहु की उपासना करें।

मिथुन राशि: आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : चितकबरा
उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि: कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएँ करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की ज़रूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
उपाय : सफेद रंग की चीज़ों का दान करें।

सिंह राशि: पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। ज़मीनी विवाद में फँसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : सूर्य को जल अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज सिंह राशि वालों को मिलेगा उधार का पैसा, वृष पर रहेगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानें अपनी राशि का हाल.!

कन्या राशि: आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला
उपाय : भिखारी को खीर-पूरी खिलाएँ।

तुला राशि: आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गेहुँआ
उपाय : चाँदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि: आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीज़ों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशों की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: धन लक्ष्मी योग से मेष मिथुन कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

धनु राशि: स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

मकर राशि: आज यार-दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की ज़रूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। करियर से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। वकील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : भगवा
उपाय : एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कुम्भ राशि: आज आपका सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मेहंदी
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएँ।

मीन राशि: आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफ़ा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफ़ी चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मैरून
उपाय : आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

Join WhatsApp

Join Now