Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Renault Duster India Launch: नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर भारत में 17 मार्च को होगी लॉन्च, देखें अनुमानित कीमत, इंजन और फीचर्स.!

2026 Renault Duster India Launch: इंतज़ार खत्म हुआ! नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर 17 मार्च को भारत में कदम रखने जा रही है। हाइब्रिड इंजन और शानदार फीचर्स के साथ यह SUV मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है। जानें क्या है इसमें खास और यह कब से मिलेगी आपके नजदीकी
Renault Duster India Launch: नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर भारत में 17 मार्च को होगी लॉन्च, देखें अनुमानित कीमत, इंजन और फीचर्स.!

Renault Duster India Launch: रेनॉल्ट ने भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर के नए संस्करण की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी का कहना है कि 2026 रेनॉल्ट डस्टर की कीमतें 17 मार्च को सामने आएंगी। यह तीसरी पीढ़ी का मॉडल है, जिसे हाल ही में कई बड़े बदलावों और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया था।

पहले यह कार 9.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिकती थी, लेकिन 2022 में इसे बंद कर दिया गया था। अब अपडेटेड डस्टर ज्यादा आधुनिक लुक, नए फीचर्स और खासतौर पर एक शक्तिशाली हाइब्रिड इंजन के साथ वापसी कर रही है।

नई डस्टर में कुल तीन इंजन विकल्प मिलेंगे। इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन हैं। पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 100 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यह इंजन रेनॉल्ट काइगर में भी इस्तेमाल होता है। दूसरा बड़ा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो करीब 163 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है।

इसे भी पढ़ें:  Auto News: अक्टूबर 2025 इन सभी गाड़ियों की बिक्री के लिए रहा शानदार

सबसे खास बात इस बार का हाइब्रिड इंजन है। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो अकेले 109 हॉर्सपावर देता है। इसके साथ 49 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर और 20 हॉर्सपावर का हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर जुड़ा है। कुल मिलाकर यह सिस्टम 160 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। गियरबॉक्स के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल और बड़े इंजन के साथ 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  MG Hector Tomahawk PHEV: नॉर्मल हाइब्रिड से कितनी अलग है यह कार?

अगर डिजाइन की बात करें तो नई डस्टर ने अपना पुराना मजबूत और पहचान वाला लुक बरकरार रखा है। लेकिन इसमें कई आकर्षक बदलाव किए गए हैं। सामने सिल्वर बम्पर एक्सेंट, फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार, बड़ा ‘डस्टर’ बैज, नए एलईडी हेडलाइट्स, Y-शेप की एलईडी डीआरएल, मोटी बॉडी क्लैडिंग, 18 इंच के काले अलॉय व्हील और स्पोर्टी रूफ स्पॉयलर जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। यह कार Mountain Jade ग्रीन कलर में भी उपलब्ध होगी और रेनॉल्ट के RGM प्लेटफॉर्म पर बनी है।

अंदर से भी रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी कार अब काफी आधुनिक हो गई है। इसमें जेट स्टाइल का लेआउट, 10.1 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले वाला डुअल स्क्रीन सेटअप है। 6-स्पीकर वाला आर्कामिस साउंड सिस्टम, 28.9 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, लेदरेट सीटें, रियर आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर, डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  टेस्टिंग के दौरान दिखी Hyundai Exter Facelift की पहली झलक, बदले अंदाज़ में जल्द एंट्री की तैयारी

बता दें कि 17 मार्च को कीमतों की घोषणा के साथ यह नई रेनॉल्ट डस्टर भारतीय बाजार में धूम मचा सकती है। अगर आप भी आने वाले दिनों में गाड़ी खरीदने कि सोच रहे हैं तो यह लोकप्रिय एसयूवी डस्टर आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।

Aaj Ki KhabrenAuto News AutomobileAutomobile News Indiabest car under budgetbike price Indiacar review Indiaelectric vehicle Indianew car launch India

Join WhatsApp

Join Now