आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा आजादी का 75 व अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता आदर्श युवक मंडल के प्रधान अभिषेक शर्मा द्वारा की गई ।जिसमें युवा युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधान द्वारा ध्वज फहराया गया। युवाओं ने देशभक्ति के गीत गाए व राष्ट्रीय गान का उच्चारण किया। इसमें मुख्य रूप से सत्यदेव ठाकुर ,एकल विद्यालय आचार्य अंजना कुमारी ,आदर्श युवक मंडल के सदस्य राजेश कुमार ,निखिल शर्मा, संचित शर्मा, चिनमय शर्मा ,सुमित कुमार ,अरुण ,अमन शर्मा ,रेखा शर्मा ,व लगभग 40 लोगों ने भाग लिया।

Prajasatta
Shorts
LIVE















