Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आधी रात को थाने पहुंचे एसपी दिवाकर, वर्दी में शराब पीते मिले ASI और हेड कांस्टेबल, दोनो लाइन हाजिर

एसपी दिवाकर शर्मा

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
बिलासपुर एसपी दिवाकर शर्मा ने रात 11.30 थाना सदर बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। वे अपनी निजी कार में अकेले थाने पहुंचे ।

बिलासपुर जिला के पुलिस कप्तान एसपी बिलासपुर दिबाकर शर्मा ने रात को सदर थाना का दौरा किया इस दौरान नाईट डयूटी में तैनात ASI और HHC को अल्कोहल सेंसर से चेक किया गया जिस पर दोनों पुलिस मुलाज़िम बावर्दी शराब का सेवन करते हुए पाए गए। ASI मदन लाल संधू में शराब की मात्रा 19mg और HHC हंसराज में 41mg शराब पायी गयी ।
एसपी ने खुद अपना alco- sensor टेस्ट भी पुलिस मुलाज़िम द्वारा करवाया जो शून्य पाया गया। दोनों पुलिस मुलाजीमो को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश दिये गए ।
दोनों मुलाजीमो को बतौर सज़ा पुलिस लाइन मैदान में 07 दिन का “पिठु ड्रील” दिया गया है और सज़ा के तौर पर 03 दिन का वेतन भी काट लिया गया है जिस पर ASI मदन लाल के 6400/- रुपये और hhc हंसराज के 5700/- रुपये काटे जाएंगे ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसपी रात 12 बजे तक थाने में हाज़िर रहे । SHO सदर को थाने में इस अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद उन्होंने अकेले रोड़ा सेक्टर, दियारा सेक्टर,चेतना चौक और सिनेमा कॉलोनी में रात्री गश्त की और कुछ होम गार्ड जवानों से बातचीत की ।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now