Prajasatta Side Scroll Menu

आधी रात में घुमारवीं थाने पहुंचे SP दिवाकर,3 पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

आधी रात में घुमारवीं थाने पहुंचे SP दिवाकर,3 पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

सुभाष गौतम|घुमारवीं
बिलासपुर एसपी दिवाकर शर्मा पुलिस सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सख्त हो गये है| वे रात को 12 बजे अकेले अपनी निजी गाड़ी और सिविल कपड़े पहन कर घुमारवीं पुलिस थाना में पहुंच गए|

पुलिस थाना में पहुंचे ही एसएचओ सहीत सभी पुलिस वालों को रिपोर्ट करने को कहा| इस बीच उन्होंने बस स्टैंड नगर परिषद चौंक व अन्य स्थानों का अकेले ही जायज़ा लिया और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों से बातचीत की|

एसपी दिवाकर शर्मा लगभग 12:45 बजे फिर पुलिस थाना परिसर में पहुंचे लेकिन आदेशों के बावजूद तीन पुलिस कर्मचारी नादारद रहे| जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है| एसपी दिवाकर शर्मा ने पुलिस को हिदायत दी की क्राइम व सुरक्षा को लेकर पुलिस हर पल सजग रहे| इतना ही नहीं नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे| उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में कोताही बरतने वाले लोगों को नहीं बख्शा जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  एसपी दिवाकर शर्मा हिमाचल के दबंग पुलिस अधिकारी, ड्यूटी में कोताही बरतने पड़ते हैं भारी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now