Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बचपन का सपना हुआ साकार, डॉ. अभिनव शर्मा बने सेना में कैप्टन

बचपन का सपना हुआ साकार, डॉ. अभिनव शर्मा बने सेना में कैप्टन

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं
बिलासपुर जिला की उप तहसील भराड़ी के गांव दलोटे के डॉ.अभिनव शर्मा की भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्ति हुई। अभिनव शर्मा जिस सपने को वे बचपन से देखते आ रहे थे,आज कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने उसे हासिल कर लिया। अभिनव शर्मा के पापा मनोहर लाल शर्मा लोक निर्माण विभाग घुमारवीं में सहायक अभियंता के पद पर सेवारत हैं और मां अंजू शर्मा सिविल अस्पताल घुमारवीं में वार्ड सिस्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है।

डॉक्टर अभिनव शर्मा के दादा स्वर्गीय हलवदार मस्त राम शर्मा आजाद हिंद फौज में नेता सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया था। उन से प्रेरित होकर डॉ अभिनव शर्मा ने बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का सपना साकार हुआ। ताया डॉक्टर राजकुमार शर्मा उद्यान एवं बागवानी विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त है ‌ ने भी उन्हें काफी प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  पिंजौर में बिलासपुर के 32 साल के युवक की बोरी में बंधी मिली लाश

डॉ अभिनव शर्मा की पढ़ाई डीएवी विद्यालय घुमारवीं एवं मिनर्वा विद्यालय घुमारवीं से हुई। उसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से की सेना में कमीशन प्राप्त करने से पहले डॉ अभिनव शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में सेवाएं दे रहे थे।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सभी सदस्यों को इसका श्रेय दिया और सेना में रहते देश की सेवा करने का शुभ अवसर मिला। उसके लिए भगवान का धन्यवाद किया। डॉ अभिनव शर्मा के परिजनों को क्षेत्र के लोगों के बधाई संदेश काफी संख्या में आ रहे हैं। क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Jobs in Bilaspur: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 80 पदों भर्ती
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now