Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बरमाना में कार और बस की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एयर बैग खुलने से बची दंपति की जान

बरमाना में कार और बस की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एयर बैग खुलने से बची दंपति की जान

बिलासपुर|
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लघट के पास रविवार देर सायं एक निजी बस व कार की जबरदस्त भिडंत हो गई| इस हादसे में कार सवार एक पुरुष व महिला गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया गया है।

हादसे में घायलों की पहचान ऊना निवासी राघव और प्रियंका के रूप में की गई है। यह हादसा आज शाम चार बजे के लगभग हुआ बताया गया है। जब मंडी से बिलासपुर आ रही निजी बस सामने से आ रही कार नंबर HP19-C1429 से आमने सामने टकरा गई। टक्कर होने के बाद कार के एयर बैग खुलने से फिलहाल जानी नुकसान होने से बच गया। लेकिन इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

कार और बस में आमने-सामने टकराई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार यह हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ है ओवर टेक होते हुए गति से आ रहे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद लोगों ने मदद कर घयाओं को गाड़ी से निकाला। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now