Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं जो कहा वो किया :खाद्य मंत्री राजेन्द्र गर्ग

भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं जो कहा वो किया :खाद्य मंत्री राजेन्द्र गर्ग

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। वह जो कहती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है। बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर 2017 को रखी थी और रिकॉर्ड 5 वर्ष में बनकर तैयार हुए हिमाचल के इस सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान का गत बुधवार को उन्होंने इसका उद्घाटन भी कर दिया।

एक लाख से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। विजयदशमी पर्व पर मिले एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे तोहफों के लिए प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है।राजेंद्र गर्ग ने कहा कि देश के साथ ही हिमाचल का सही मायनों में विकास भाजपा सरकारों के समय ही हुआ। 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले जब प्रधानमंत्री ने कोठीपुरा में एम्स की नींव रखी थी तो कांग्रेस नेताओं ने इसे चुनावी शिगूफा कहा था। काम शुरू होने पर भी वे बेतुकी बयानबाजी करते रहे। उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसे मूर्त रूप देने में लगे रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी भरपूर योगदान रहा। हालांकि इस दौरान डेढ़-दो वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ गए, लेकिन इसके बावजूद एम्स का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया। इसके लिए वह केंद्र व प्रदेश सरकार के आभारी हैं। इसके विपरीत सत्ता में रहते हुए कांग्रेस जिन प्रोजेक्टों की नींव रखती थी, उन्हीं के नाम पर वह कई चुनाव लड़ लेती थी।राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की क्लासें भी कांग्रेस कार्यकाल में नगरोटा बगवां चली गई।
भाजपा की सरकार बनने पर युद्ध स्तर पर काम करके इस कॉलेज का निर्माण पूरा कियाा गया और साथ ही क्लासें भी नगरोटा बगवां से बंदला शिफ्ट की गई। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने के सपने देख रही थी, लेकिन इनके बनकर तैयार होने से यह मुद्दे भी उसके हाथ से निकल गए। अब वह लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगी।

कांग्रेस के जो नेता इस बात को समझ रहे हैं, वे पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली में उमड़े जनसैलाब ने इस बात का अहसास बखूबी करवा दिया है कि इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदला जाएगा। भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी और डबल इंजन की सरकार की बदौलत यह पर्वतीय राज्य विकास के कई नए आयाम स्थापित करेगा।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now