Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा व कांग्रेस की चुनावी घोषणाएं हमेशा रही सिर्फ डेमी पेपर पर जमीनी स्तर पर नहीं :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

भाजपा व कांग्रेस की चुनावी घोषणाएं हमेशा रही सिर्फ डेमी पेपर पर जमीनी स्तर पर नहीं :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

बिलासपुर|
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के पदाधिकारियों की मीटिंग पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा की अध्यक्षता में जिला बिलासपुर में संपन्न हुई पार्टी के संस्थापक एंव राष्टीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने कहा कि भा ज पा सरकार ने मोदी लहर में चुनाव लड़ा था तो काला धन लाकर हर एक भारतीय नागरिक के खाते में 15 लाख देने की बात कही थी और महंगाई अत्याचार भ्रष्टाचार गरीबी बेरोजगारी को समाप्त करने की घोषणा की थी जो कि आजतक पूरी नहीं हुई इससे साफ जाहिर होता है कि भा ज पा सरकार ने भी पुर्व में रही कांग्रेस सरकार की जनता को लुभाने के लिए झूठी घोषणाएं की थी । मनोहर शर्मा ने कहा कि मन्यनिय प्रधानमंत्री मोदी जी भा ज पा पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं को याद करें आैर पूरा कर दिखाए ।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर पहुंचा नव विवाहित जोड़ा , शनिवार को विजयपुर में होगी धाम

उन्होंने कहा कि पूर्व सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी का चुनावी मुद्दा बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार गरीबी को समाप्त करना रहा परन्तु इस महामारी को समाप्त करने के बजय हर बार बढ़ावा दिया उसी तरह आज वर्तमान भा ज पा सरकार वही कर रही यदि जनता ने इन पार्टियों से घोषणापत्र एफेडैफ्ट पर लिया होता तो शायद बेरोजगारी भ्रष्टाचार मंहगाई गरीबी पर लगाम लग पाती ।

पार्टी के महामंत्री राकेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जब पूर्व में सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी आजतक बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार गरीबी को समाप्त करने में असमर्थ रही है तो आज किस मुद्दे पर चुनाव लड़ने चाहती है जनता को जागरूक होना पड़ेगा नहीं देश के भीतर बैठे लुटेरे देश को खोखला कर देंगे । वहीं पार्टी के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष यशवंत सिंह चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दिल्ली व पंजाब में असफल रही आम आदमी पार्टी हिमाचलियों को बेवकूफ नहीं बना पाएगी उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले दिल्ली की जनता से किए वायदे पूरे करें जहाँ से पार्टी खड़ी है जब अपने घर की गंदगी साफ न कर सके तो दूसरे की क्या करेंगे ।

इसे भी पढ़ें:  Viksit Bharat Sankalp Yatra: बिलासपुर सदर उपमंडल पहुंची भारत संकल्प यात्रा

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक एंव राष्टीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने कहा कि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी हिमाचलियों द्वारा जनहित में निर्मित हुई है पार्टी का चुनावी घोषणापत्र ऐफेडैफ्ट पर घोषित किया जाएगा ताकि चुनाव के बाद भी जनता के हाथ में पावर रहे एक माैका हिमाचली क्रांतिवीरों को दे हिमाचल की जनता उन्होंने कहा पार्टी जब तक हिमाचल की जनता से चुनावी घोषणापत्र पर किए वायदे पूरे नहीं तब तक किसी अन्य राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी इसके लिए पार्टी निष्ठावान भाव वचनवध रहेगी ।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में निजी चैनल की चुनावी डिबेट के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now